Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman and leader Banwari Lal Kanchhal convicted in 28-year-old case

Lucknow News: 28 साल पुराने मामले में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल दोषी करार

Fri, 20 Nov 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Businessman and leader Banwari Lal Kanchhal convicted in 28-year-old case
लखनऊ। व्यापार कर भवन में घुसकर आगजनी, अधिकारियों से मारपीट, बलवा करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के 28 साल पुराने मामले के आरोपी व्यापारी नेता और पूर्व राज्य सभा सदस्य बनवारी लाल कंछल को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उनके दो साथियों हुकुमचंद अग्रवाल और देशराज अग्रवाल को भी दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अन्य आरोपियों मोती चंद्र अग्रवाल और श्री निवास अग्रवाल की मौत हो गई थी जबकि राजेंद्र अग्रवाल को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत निरस्त करने के साथ जेल भेज दिया। सजा सुनाने के लिए इन्हें 24 नवंबर को जेल से तलब किया है।
विज्ञापन

मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने बनवारी लाल कंछल, मोती चंद्र अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल और राजेंद्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 17 नवंबर 2006 को कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को तलब किया। नौ मई 2019 को इन पर आरोप तय किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन ने कोर्ट में बताया कि व्यापार कर विभाग के तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर (प्रशासन) एमएम कटियार ने 12 अगस्त 1998 को हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक 12 अगस्त को ही व्यापार कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर (प्रवर्तन क्षेत्र बी) ठाकुर प्रसाद ने भी हजरतगंज थाने ने एक एफआईआर कराई थी। इस पर पुलिस एवं प्रशासन के लोग व्यापार कर भवन में आ गए थे।
दिन के सवा एक बजे के करीब पुलिस व प्रशासन के लोगों की मौजूदगी में आरोपी बनवारी लाल कंछल, मोतीलाल अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, सीबीएवाई संचालक मिंटू, शमीम, भईयन, श्रीनिवास अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल व देशराज करीब 250 अराजक तत्वों के साथ लाठी-डंडों, असलहों से लैस होकर आए। फिर व्यापार कर भवन परिसर में गाली गलौज, धमकी देते हुए सरकारी काम कर रहे अधिकारियों को जान से मारने की नीयत से पीटकर घायल कर दिया।

आरोपियों ने सरकारी वाहनों व भवन में तोड़फोड़ करते हुए व्यापार कर अधिकरण के अध्यक्ष की कार में आग लगा दी। घटना से सरकारी कामकाज ठप हो गया। आरोपी लोगों को ललकारते हुए उकसा रहे थे। वारदात में विभाग के सेवक ईश्वरदीन, ओमप्रकाश, संग्रह कक्ष के अमीन अशोक, घनश्याम त्रिपाठी और इसरत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में अभियोजन की ओर से नौ गवाह और पांच अभिलेखीय साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed