{"_id":"5c6e754abdec227382447efd","slug":"yogi-adityanath-inaugrates-scheme-for-adolescent-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान
Thu, 21 Feb 2019 03:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोरी बालिकाओं के लिए योजना का उद्धाटन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हर माह 15 सौ रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 12 सौ रुपये व सहायक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सात सौ रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
वहीं, योजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका लाभ प्रदेश की बालिकाओं को मिलेगा। इससे बालिकाओं का कुपोषण दूर करने में मदद मिलेगी साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी आठ मार्च से यूपी सरकार पोषण पखवाड़ा मनाने जा रही है। यह देश को स्वस्थ रखने की दिशा में बड़ा कदम है। हमने अभी कन्या सुमंगला योजना का भी एलान किया। बेटियों की तरक्की से राष्ट्र की उन्नति होगी।