फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath inaugrates plantation programme in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- कोरोना काल ने बताया औषधीय प्रजातियों का महत्व

Sun, 05 Jul 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jul 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath inaugrates plantation programme in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वन महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने राजधानी के कुकरैल वन क्षेत्र में हरिशंकरी का पौधा रोप कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को औषधीय वनस्पतियों के महत्व का एहसास हुआ। लोग कोरोना से बचाव के लिए भारत के पारंपरिक ज्ञान आयुर्वेद की शरण में गए। उन्होंने कहा कि आज गुरू पूर्णिमा है आज के दिन इस महाअभियान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में इसके लिए जुनून दिखाई दे रहा है। इस महाअभियान के तहत प्रदेश भर में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और उनकी जियो टैगिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में 'वृक्षारोपण महाकुंभ' का शुभारंभ भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्यों का सुंदर प्राकट्य है। भौतिकवादी दोहन की मरुभूमि को 'प्रकृति संरक्षण' की सरिता से सिंचित करने का भगीरथी प्रयास है। धरा को आभूषण भूषित करने का प्रयत्न है।


एक और ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रति वर्ष संचालित हो रहे वृक्षारोपण के 'महाकुंभ' से उत्तर प्रदेश की पावन धरा पुनः 'शस्य-श्यामला' होने की दिशा में गतिशील है। पौधों के रिकॉर्ड रोपण के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पूर्णतः संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed