फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath in inaugration of Kisan pathshala in Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी घोषणा, कहा- मंडियों को अफसर नहीं, किसानों के चुने हुए प्रतिनिधि चलाएंगे

Sun, 09 Jun 2019 03:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath in inaugration of Kisan pathshala in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में किसान पाठशाला का उद्घाटन करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को समद्घ बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडियों को अफसर नहीं बल्कि किसानों के चुने हुए प्रतिनिधि चलाएंगे। जिससे कि उनकी समस्याओं का ठीक ढंग से निपटारा हो सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का अवलोकन करने के बाद ग्राम पंचायतों को विकास की धुरी बनाया जाएगा। उन्होंने हर गांव का अपना सचिवालय होने की बात कही ताकि ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियों का प्रभावी निस्तरण किया जा सके।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि किसान पाठशाला के विगत दो संस्करणों में प्रदेश के सभी जनपदों के लगभग 15000 कृषि केंद्रों पर किसानों की आय को दोगुना करने व आधुनिक तकनीक के साथ ही कम लागत व अधिक उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इससे अन्न दाताओं को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले इसी प्रदेश में किसान सरकारी उपेक्षा और उदासीनता के कारण कृषि से पलायन करने पर मजबूर था लेकिन आज वही अन्नदाता किसान अपने परिश्रम से प्रदेश की धरती पर सोना उगलने का काम कर रहा है। देश के अंदर किसान सम्मान निधि योजना से सर्वाधिक लाभ यूपी के एक करोड़ से अधिक किसानों को हुआ है। शेष किसानों के लिए हम व्यवस्था कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed