फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath gave instructions in the meeting regarding covid control Genome sequencing to be resumed

यूपी: फिर से शुरू की जाए जीनोम सिक्वेंसिंग, सीएम योगी ने कोविड नियंत्रण को लेकर हुए बैठक में दिए निर्देश

Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि केजीएमयू और एसजीपीजीआई के अलावा बीआरडी गोरखपुर, एलएलआर मेडिकल कॉलेज मेरठ और महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भी जीनोम सिक्वेंसिंग की व्यवस्था सुचारु की जाए। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath gave instructions in the meeting regarding covid control Genome sequencing to be resumed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अब हर स्तर पर कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोविड वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग फिर से शुरू की जाएगी। मंगलवार को वह कोविड नियंत्रण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजीएमयू और एसजीपीजीआई के अलावा बीआरडी गोरखपुर, एलएलआर मेडिकल कॉलेज मेरठ और महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भी जीनोम सिक्वेंसिंग की व्यवस्था सुचारु की जाए। 
विज्ञापन


जिससे हर इलाके के सैंपल भेजने में आसानी रहे। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों और प्रदेशों से यूपी पहुंचने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच की जाए। इसके लिए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग प्रदेश में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन कार्य तेजी से कराएं। निगरानी समितियों को सक्रिय करें, जिससे संक्रमितों की समय से पहचान और समय पर इलाज हो सके। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक 524 आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं।

टीका को लेकर करें घर-घर सर्वे

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वैरिएंट के मद्देनजर टीकाकरण की गति बढ़ाने की जरूरत है। घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न पाने वालों की अलग सूची तैयार कराएं। जिनके दूसरे डोज का समय निकल गया है, उनकी अलग सूची बनाई जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित व वृद्धों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4.95 करोड़ लोगों को टीके की दोनों डोज और 11.16 करोड़ लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

नियमित समीक्षा करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया कि निराश्रित गो आश्रय स्थल, धान क्र्तय केंद्र और खाद खरीद को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त नियमित समीक्षा करें। डीएपी खाद को लेकर भी लगातार समीक्षा की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed