फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yamuna Expressway Accident: Yogi Adityanath formed investigative team for Agra bus accident case

आगरा बस हादसा: मुख्यमंत्री योगी ने जांच समिति बनाकर 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, मुआवजे की घोषणा

Mon, 08 Jul 2019 12:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident: Yogi Adityanath formed investigative team for Agra bus accident case
झरना नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाला पुल के पास हुए भीषण बस हादसे पर दुख जाहिर किया है। साथ ही तीन सदस्यीय जांच समिति बनाकर रिपोर्ट मांगी है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, डिविजनल कमिश्नर और आईजी आगरा 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौपेंगे।

विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घटनास्थल के लिए रवाना किया। उन्हें स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से आगरा भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने के चलते बस बेकाबू चार फीट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गई। इसके बाद खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 29 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, बाकि लोगों की तलाश जारी है। बस में करीब 60 सवार थे। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। घायलों को कृष्णा व विद्या नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। हादसे में ड्राइवर कृपा शंकर चौधरी की भी मौत हो गई है, जबकि कंडक्टर अशनीष मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया।

18 मृतकों की हुई पहचान

- अंकुश श्रीवास्तव पुत्र सूर्यवंश लाल
- आकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद्र निवासी इंद्रानगर, लखनऊ।
- इंतख्वाब अहमद खां निवासी इंद्रानगर, लखनऊ।
- अमित कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी गोरखपुर।
- दीपक कुमार पांडेय पुत्र सीताराम पांडेय निवासी शाहपुर, भोजपुर बिहार।
- सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा, चिरंजीव विहार गाजियाबाद।
- अविनाश अवस्थी निवासी लखनऊ।
- धीरज पांडेय पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी गोमती नगर लखनऊ। 
- आदित्य कश्यप
- अविनाश अवस्थी पुत्र अंशुमान निवासी लखनऊ
- सत्यप्रकाश तिवारी पुत्र उमेश चंद्र निवासी गोंडा 
- प्रेमचंद
- विजय बहादुर सिंह निवासी रायबरेली 
- हुजूर आलम पुत्र मंसूर अली निवासी दिल्ली
- दीपक सिंह पुत्र महीवार प्रसाद निवासी राजाजीपुरम लखनऊ
- धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी पुणे
- प्रयागू मिश्रा
- सिदार्थ निवासी लखनऊ

यमुना एक्सप्रेस-वे बस हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हेल्पाइन नंबर जारी भी कर दिया गया है। हादसे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस नंबर 0562-2260001 पर संपर्क किया जा सकती है। 

हादसे के घायलों का नाम व पता

1. प्रखेस उम्र 19 वर्ष, निवासी आजमगढ़।
2. दिलीप उम्र 35 वर्ष निवासी लखनऊ।
3. सुनीता उम्र 35 वर्ष व एक बच्चा निवासी रायबरेली।
4. अशोक उम्र 34 वर्ष निवासी, हापुड़।
5. शौर्य उम्र 39 वर्ष, मिर्जापुर।

6. साहब उम्र 28 वर्ष,  निवासी कानपुर।
7. ऋषि यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी, बाराबंकी।
8. प्रवेश कुमार उम्र 31 वर्ष, निवासी आजमगढ़।
9. संजीत कुमार उम्र 44 वर्ष, निवासी सुल्तानपुर।
10. मनीष कुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी बाराबंकी।

11. मंजेश कुमार उम्र 57 वर्ष निवासी गाजियाबाद।
12. गौरव उम्र 31 वर्ष, निवासी लखनऊ।
13. जुनैद आलम उम्र 27 वर्ष, मुरादाबाद।
14. प्रतीक एस.एन हॉस्पिटल, निवासी आगरा।

15. अर्पित उम्र 24 वर्ष निवासी इलाहाबाद।
16. मेहअदीब उम्र 33 वर्ष, निवासी लखनऊ।
17. प्रियांशी उम्र 23 वर्ष, निवासी लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed