{"_id":"59f967fe4f1c1bd1538ba418","slug":"yogi-adityanath-departs-to-mauritius","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉरीशस रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वहां ये है उनका कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉरीशस रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वहां ये है उनका कार्यक्रम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी व गिरिराज सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अपने प्रमुख सचिव एसपी गोयल व प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी आदि के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए। वह मुंबई से बुधवार की सुबह मॉरीशस के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का एसएसआर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय उच्चायुक्त व मॉरीशस के कला व संस्कृति मंत्री अगवानी करेंगे। बुधवार शाम को योगी वहां के प्रधानमंत्री पीके जगन्नाथ से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री 183 वें वार्षिक अप्रवासी दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। योगी के साथ केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह भी होंगे।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री के सम्मान में भारतीय उच्चायोग की ओर से रिसेप्शन का आयोजन होगा। इसमें भारतीय मूल की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और भारतीय समूह के लोग शामिल होंगे।
योगी यहां अप्रवासी भारतीयों को देश व यूपी में में हो रहे बदलाव के बारे में जानकारी देंगे और निवेश को आमंत्रित करेंगे। शुक्रवार को वे गंगा तालाब के भ्रमण पर जाएंगे। योगी चार नवंबर को लखनऊ लौट आएंगे।