फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath criticized samajwadi party leaders for making ruckus in UP vidhanmandal.

काले कारनामे उजागर होंगे, इसलिए बहस से भाग रही सपा: सीएम योगी का तीखा हमला

Sat, 16 Dec 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath criticized samajwadi party leaders for making ruckus in UP vidhanmandal.
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान डाल रही सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के 47 लोग प्रदेश के 355 विधायकों को बंधक नहीं बना सकते।

विज्ञापन


सदन को बंधक बनाने पर आसन को विचार करना चाहिए। सपा इसलिए बहस से भाग रही है कि उसके काले कारनामे उजागर होंगे। प्रदेश परिवारवादी और जातिवादी राजनीति से ऊपर उठ रहा है तो सपा नेताओं को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है।
विज्ञापन


योगी सपा सदस्यों की नारेबाजी के बीच विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है विधानमंडल की कार्यवाही सुचारु चले। सर्वदलीय बैठक में सभी की राय थी कि सदन अधिक से अधिक चले, लेकिन सपा के सदस्यों के आचरण से देखा, समझा जा सकता है कि सच्चाई क्या है? हंगामा कर रहे सपा विधायकों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, अच्छा होता सपा सदस्य तर्कसंगत बहस करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को नहीं पच रही किसानों की खुशहाली

yogi adityanath criticized samajwadi party leaders for making ruckus in UP vidhanmandal.

विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सेंट्रल हॉल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। वर्षों से बंद पड़े ट्यूबवेल कनेक्शन खोले गए हैं। प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बिना किसी भेदभाव के बिजली आपूर्ति की जा रही है।

किसानों की बिजली दरें 80 पैसे से बढ़ाकर 1.10 रुपये प्रति यूनिट की गई है। किसानों को बिजली मिल रही है और फसलों के दाम भी ठीक मिल रहे हैं। यह सपा को पच नहीं रहा है। सपा ने उन्हें भड़काने की बहुत कोशिश की, सफलता नहीं मिली तो सदन में अव्यवस्था फैला रहे हैं।

नौजवानों, किसानों की खुशहाली सपा को रास नहीं आ रही है। वह कभी फसल ऋण मोचन योजना का विरोध करती है तो कभी कानून-व्यवस्था के लिए उठाए जा रहे कदमों का विरोध करती है।

लागत से काफी कम दर पर दे रहे बिजली
योगी ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि व्यापक विचार-विमर्श और सहमति के बाद जनहित में की गई है। प्रदेश में उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने की प्रति यूनिट लागत 6.74 रुपये आ रही है जबकि  हम किसानों को एक यूनिट बिजली 1.10 रुपये में दे रहे हैं। जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों व बुंदेलखंड को 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली दे रहे हैं। सपा किसान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है, उसका चेहरा बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed