{"_id":"664f4d59e5530dc5d702a14d","slug":"yogi-adityanath-cm-campaigned-in-12-states-in-54-days-addressed-270-meetings-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ: 54 दिन में 12 राज्यों में सीएम ने किया प्रचार, 170 सभाओं को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ: 54 दिन में 12 राज्यों में सीएम ने किया प्रचार, 170 सभाओं को किया संबोधित
Thu, 23 May 2024 07:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 23 May 2024 07:46 PM IST
सार
Yogi Adityanath: इन लोकसभा चुनावों में सीएम योगी भाजपा के स्टार प्रचारक साबित हुए हैं। उन्होंने 54 दिन में 12 राज्यों में चुनाव प्रचार किया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में बीते 54 दिन से 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 170 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने 137 जनसभा, 15 प्रबुद्ध सम्मेलन और 12 रोड शो किए हैं। इसके अलावा काशी में नारी वंदन-कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लोकसभा संचालन समिति की दो बैठकें भी की।
विज्ञापन
बता दें कि छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी सीएम दो राज्यों में पहुंचे। वहीं जिन 12 राज्यों में उन्होंने चुनाव प्रचार किया, इनमें महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व चंडीगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
योगी ने यूपी में छठे चरण की सभी 14 सीटों पर प्रचार किया है। दरअसल, योगी ने 27 मार्च को मथुरा में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुनावी कार्यक्रम का आगाज किया था। इसके बाद से वे निरंतर चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं। सातवें चरण में 13 लोकसभा सीटों पर पहली जून को वोट पड़ेगा। इससे पहले छठे चरण तक योगी यूपी की शेष 67 सीटों पर एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार चुनाव प्रचार में पहुंच चुके हैं। सातवें चरण की गोरखपुर, वाराणसी आदि में भी योगी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन