फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath attack mamata banerjee on panchayat election in west bengal

योगी आदित्यनाथ ने कहा: लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाले ही कर रहे हैं उसकी हत्या, बंगाल चुनावी हिंसा पर किया तंज

Thu, 13 Jul 2023 01:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 13 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र का ढिढोरा पीटते हैं वही लोकतंत्र का सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
yogi adityanath attack mamata banerjee on panchayat election in west bengal
मुख्यमंत्री ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में भारी हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 760 नगर निकाय चुनाव में एक भी जगह न हिंसा हुई और न ही धांधली हुई। ये एक मानक है और इससे सीखना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले ही लोकतंत्र का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को लोकभवन में यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी द्वारा चुने गए 510 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 199 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) और 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) के थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंदर तीन महीने 760 नगर निकायों में चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिकायें, 545 नगर पंचायतें थीं।  छह करोड़ मतदाताओं में करीब साढ़े चार करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े चुनाव में न तो एक भी जगह बूथ कैप्चरिंग हुई, न ही एक भी जगह धांधली हुई, न कोई हिंसा हुई और न ही एक भी जनहानि नहीं हुई। ये एक मानक है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत के चुनाव हुए। इसमें आठ लाख से अधिक प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ लेकिन कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। उसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में 403 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव हुए। कहीं कोई हिंसा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल चुनाव के पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान वाले दिन लोगों की मौत हुई और बुधवार को मतगणना वाले दिन कल निर्दोष लोग मारे गए। कटाक्ष किया कि ये लोग लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं। आज लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले ही सबसे ज्यादा लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकार हर नागरिक को मिलना ही चाहिए। जब इसकी इच्छाशक्ति हो तो वास्तविक रूप में धरातल पर दिखाई देती है, जो उत्तर प्रदेश में दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed