फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath addresses rally in Jharkhand.

कांग्रेस के शासन में इटली चला जाता था विकास का पैसा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 18 Dec 2019 11:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Dec 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath addresses rally in Jharkhand.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में विकास और कल्याण का पैसा इटली चला जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यकाल गरीबों के कल्याण के लिए था और मौजूदा कार्यकाल मां भारती को समर्पित है।

विज्ञापन


राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि यह मंदिर दुनिया को भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका की ताकत का अहसास कराएगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रशस्त हुआ है, जबकि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि विवाद का समाधान कभी नहीं चाहता था।
विज्ञापन


झारखंड में सोमवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोडय, महगामा और साहेबगंज में हुई सभाओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद, अराजकता और अनुच्छेद 370 लगाने के पक्ष में हैं। वे राम मंदिर का विरोध करते हैं। कांग्रेस, आरजेडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा में लोकतंत्र नहीं है। इनके लिए इनका परिवार ही सब कुछ है। अगर परिवार के मुखिया को जेल जाना है तो मालिकन तैयार बैठी हैं। मालिकन को फुर्सत नहीं है तो अध्यक्ष बनने के लिए पूरा परिवार बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम की जन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर राष्ट्र मंदिर जैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड में तीन सभाएं कीं। योगी ने कहा कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष अयोध्या में रामजन्मभूमि का समाधान कभी चाहता ही नहीं था। केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार होने से ही राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो सका। योगी ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले मंदिर का महत्व राष्ट्र मंदिर जैसा होगा। इसमें भारत की आत्मा बसेगी। मंदिर भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका की ताकत का एहसास दुनिया को कराएगा।

बुनियादी सुविधाएं मिलना ही रामराज्य
मुख्यमंत्री ने कहा, सुशासन के मामले में रामराज्य दुनिया में नजीर है। ऐसा राज्य जिसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं था। गरीब को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ना और सुरक्षा की गारंटी देना भी रामराज्य है।

केंद्र में पीएम मोदी, झारखंड में रघुवरदास और भाजपा शासित सभी राज्यों में शिद्दत से यही प्रयास हो रहा है। हर नागरिक का बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त होना ही रामराज्य है। ऐसा तभी संभव है जब केंद्र के साथ-साथ राज्यों में भी भाजपा का शासन हो।

पीड़ितों के साथ खड़े होना भारत की परंपरा

योगी ने कहा, कांग्रेस के पाप के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, बौद्ध और बंगालियों को भागकर भारत आना पड़ा था। कोई उन्हें पूछने वाला नहीं था। नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद उन सभी को भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

मानवता के कल्याण का मार्ग भारत ने प्रशस्त किया है। नागरिकता कानून उसी का हिस्सा है। दुनिया के पीड़ितों और प्रताड़ितों के साथ हमेशा खड़ा रहना भारत की परंपरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed