फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yash committed suicide upset by fraudster's threats, case registered

Lucknow News: जालसाज की धमकी से परेशान यश ने की थी आत्महत्या, केस दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Yash committed suicide upset by fraudster's threats, case registered
लखनऊ।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव निवासी छठवीं के छात्र यश (13) की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को यश के पिता सुरेश ने मोहनलालगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति यश को मोबाइल पर ऑनलाइन फ्री फायर गेम खिलवाता था। आरोपी ने यश को रकम दोगुणा करने का झांसा दिया था।

सुरेश के मुताबिक झांसे में आकर यश ने उनके खाते में जमा करीब 14 लाख रुपये अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। यश ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे धमकी देने लगा था। आरोपी की धमकी से परेशान होकर यश ने आत्महत्या कर ली थी। सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। साइबर सेल, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छानबीन में कई अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि पुलिस यश को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के करीब पहुंच गई है। यही वजह है कि यश की मौत के करीब 12 दिन बाद पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में चौकाने वाला खुलासा कर सकती है। साइबर सेल की टीम को यश के मोबाइल फोन से अहम सुराग मिले हैं। इसी के बाद सुरेश से केस दर्ज कराने के लिए कहा गया। उल्लेखनीय है कि यश ने 15 सितंबर को ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये गंवाने के बाद जान दे दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। यश की मौत के बाद से मां विमला की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed