{"_id":"5e45baab8ebc3ee5d0607e49","slug":"yash-bharti-replaces-state-level-cultural-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेशः यश भारती की जगह अब मिलेगा ‘राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पुरस्कार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेशः यश भारती की जगह अब मिलेगा ‘राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पुरस्कार’
Fri, 14 Feb 2020 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
नीलकंठ तिवारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने यश भारती पुरस्कार को समाप्त कर उसकी जगह ‘राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पुरस्कार’ देने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन भवन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उन्होंने संस्कृति नीति में भी संशोधन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी जन्मस्थली आगरा के बटेश्वर और बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी संस्कृति संकुल केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
संकुल केंद्र निर्माण का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को बटेश्वर और बलरामपुर में केंद्र के लिए चिह्नित स्थान का निरीक्षण करने और जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मदद लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बात करके ग्राम समाज की जमीन पर अटलजी की मूर्ति व पुस्तकालय स्थापित करने, सामुदायिक भवन बनाने, योगा केंद्र और जागिंग ट्रैक का निर्माण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. वाईपी. सिंह भी शामिल हुए।