फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yash bharti award distribution in lok bhawan

यश भारती सम्मान: अखिलेश ने किया विभूतियों को सम्मानित, नहीं पहुंचे मुलायम

Thu, 27 Oct 2016 07:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Oct 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
yash bharti award distribution in lok bhawan
यश भारती सम्मान कार्यक्रम की एक तस्वीर
74 महान व‌िभूत‌ियों को सीएम अख‌िलेश गुरुवार को यश भारती सम्मान से नवाजा। सीएम अख‌िलेश ने लोकभवन पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ क‌िया। वहीं मुलायम स‌िंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस दौरान सीएम अख‌िलेश ने बताया क‌ि जो प्र‌त‌िभाशाली व‌िभूत‌ियां चलने फ‌िरने में लाचार थीं नेता जी ने उनको घर जाकर सम्मान‌ित क‌िया।
विज्ञापन

 

सीएम ने बताया क‌ि हर‌िवंश राय को नेता जी ने मुम्बई जाकर सम्मान‌ित क‌िया। उन्होंने कहा क‌ि सपा ने हमेशा प्रत‌िभा का सम्मान क‌िया है और हम चाहते हैं क‌ि आगे भी हमें ऐसा करने का मौका म‌िले। इस दौरान अख‌िलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्ध‌ियां भी ग‌िनवाईं।

विज्ञापन

 

अवॉर्ड के ल‌िए और नाम शामिल करने का क्रम समारोह के एक दिन पूर्व तक जारी रहा। बुधवार को भी छह और लोगों को यश भारती देने का निर्णय किया गया। इनमें चिकित्सा शिक्षा के लिए डॉक्टर मंसूर हसन, साहित्य के लिए दीन मुहम्मद दीन, दूरदर्शन से जुड़ी शिखा द्विवेदी, अर्जुन अवार्ड प्राप्त रचना गोविल, सैन्य सेवा के लिए ले.जनरल एके सिंह और निशानेबाजी के लिए मुराद खान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे नसीर

yash bharti award distribution in lok bhawan
डेमो
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समारोह में एक मंच पर नजर आएंगे या नहीं ये चर्चा का व‌िषय रहा।

हालांकि संस्कृति विभाग ने समारोह का जो निमंत्रण बांटा है उसमें दोनों के उपस्थित रहने की बात है। इसमें कहा गया है कि सांसद मुलायम सिंह यादव के आत्मीय सानिध्य में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कर-कमलों द्वारा प्रदेश की महान विभूतियों को यश भारती सम्मान से अलंकृत किया जाएगा लेक‌िन मुलायम स‌िंह के न पहुंचने पर सारे कयासों पर व‌िराम लग गया।

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और क्रिकेटर भुवनेश्वर यश भारती समारोह में हिस्सा नहीं ले सके। नसीरुद्दीन शाह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों और भुवनेश्वर क्रिकेट मैच के कारण समारोह में शरीक नहीं हो पा रहे हैं। शाह और भुवनेश्वर को भी समारोह में सम्मानित किया जाना था। भुवनेश्वर के परिवारीजन समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed