फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   xen and ae dissmissed for irregularities on power connection.

यूपी: बिल्डर को बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी पर कार्रवाई, एक्सईएन व एई बर्खास्त, तीन की वेतन वृद्धि रुकी

Sat, 12 Mar 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Mar 2022 03:22 PM IST
सार

पावर कॉर्पोरेशन को वित्तीय क्षति पहुंचाने तथा उपभोक्ता को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश व सहायक अभियंता अजय कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
xen and ae dissmissed for irregularities on power connection.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में एक बड़े बिल्डर की आवासीय योजना के लिए बिजली कनेक्शन जारी करने में अनियमितता पर तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश व सहायक अभियंता अजय कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। इनके अलावा तीन अन्य की वेतन वृद्धि रोकी गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। लाल सिंह राकेश अभी चित्रकूट तथा अजय कुमार कौशांबी में तैनात हैं।

विज्ञापन


इन अभियंताओं पर वर्ष 2017 में आवासीय योजना को 5200 केवीए का विद्युत भार अनियमित रूप से जारी करके  पावर कॉर्पोरेशन को वित्तीय क्षति पहुंचाने तथा उपभोक्ता को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। इसकी जांच के लिए पिछले साल नवंबर में कॉर्पोरेशन ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सूर्यपाल गंगवार तथा निदेशक (वित्त) महेश चंद्र पाल की दो सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति की रिपोर्ट में निजी बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने व कदाचरण की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


इस मामले में तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार सिंह को परिनिंदा प्रविष्टि के साथ एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक, तत्कालीन अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) प्रवीण कुमार को दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक तथा तत्कालीन उपखंड अधिकारी चंद्रवीर को एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड दिया गया है। इसी मामले में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) राकेश कुमार को पहले ही हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed