{"_id":"69b795a3c5eb3b45d300ff1c","slug":"x-ray-technician-candidates-stage-protest-at-directorate-general-demand-release-of-exam-results-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक्स-रे टेक्नीशियन के अभ्यर्थियों ने महानिदेशालय में किया प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम जारी करने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक्स-रे टेक्नीशियन के अभ्यर्थियों ने महानिदेशालय में किया प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम जारी करने की रखी मांग
Mon, 16 Mar 2026 11:01 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:01 AM IST
सार
एक्स-रे टेक्नीशियन के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में महानिदेशालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की। कहा कि भर्ती प्रक्रिया तीन साल पहले हुई थी। अब तक परिणाम नहीं आया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एक्स-रे टेक्नीशियन के अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी किया जाए। इस दौरान अभ्यर्थियों ने ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि वह लोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापित एक्स-रे तकनीशियन (कुल 382 पद) भर्ती के अभ्यर्थी हैं। भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023 से संचालित है। लिखित परीक्षा दिसंबर 2024 एवं दस्तावेज सत्यापन जून 2025 में संपन्न हो चुका है। इसके बावजूद अब तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव ने नवंबर 2025 में कहा था कि भर्ती का अंतिम परिणाम समकक्षता निर्धारण संबंधी पत्र प्राप्त न होने के कारण लंबित है। शासन/स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पत्र मिलते ही करीब सात दिन के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थी नवंबर 2025, फरवरी 2026 में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन