फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   X-ray machine broken, 150 patients lost their way for examination

Lucknow News: एक्सरे मशीन खराब, जांच के लिए भटके 150 रोगी

Sat, 30 Nov 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine broken, 150 patients lost their way for examination
रायबरेली में शुक्रवार को जिला अस्पताल में बंद पड़ी एक्सरे मशीन व पसरा सन्नाटा। 
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन शुक्रवार की सुबह खराब हो गई। चालू न होने के कारण एक भी मरीज की जांच नहीं हो सकी। खासकर वार्डों में भर्ती मरीजों को भी जांच के लिए भटकना पड़ा। ओपीडी में आए 100 से अधिक मरीज घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। करीब डेढ़ सौ मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उधर, मशीन के खराब होने की सूचना पर सीएमएस ने संबंधित एजेंसी को सूचना दी है। जल्द ही इंजीनियर भिजवाकर मशीन को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह स्टाफ ने पहुंचकर मशीन को ऑन करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन मशीन ऑन नहीं हुई। इस दौरान एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर एक बजे तक मशीन के ठीक न होने के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ा। वार्डों में भर्ती मरीजों की भी एक्सरे जांच नहीं हो सकी। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इंजीनियर आने वाले हैं। रात तक मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शनिवार को एक्सरे जांच के लिए मरीजों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed