फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrote on Instagram Mother I am going die and hanged myself

Lucknow: इंस्टाग्राम पर लिखा... मां मरने जा रहा हूं और लगा लिया फंदा... परिजन बोले- किया गया अपमानित

Mon, 21 Apr 2025 05:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

लखनऊ में युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। युवक ने प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे। परिजनों ने ससुरालीजनों पर युवक को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Wrote on Instagram Mother I am going die and hanged myself
मृतक युवक अंकित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के तेलीबाग के माहौरीबाग में बाग मस्जिद के पास रहने वाले निजी सफाईकर्मी अंकित (21) ने फंदा लगा लिया। मृतक के चचेरे भाई शिवा कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह 6:07 पर अंकित ने इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया कि मां, मरने जा रहा हूं तुम्हारा पीच्छा। परिजनों ने पत्नी व ससुराल वालों पर अंकित को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिवा के अनुसार छह माह पहले अंकित ने इलाके की रहने वाली माही नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे और माही मायके में रहने लगी। अंकित पत्नी को विदा कराने कई बार ससुराल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- IPL 2025: दिल्ली से हिसाब चुकाने उतरेंगे सुपरजायंट्स, पंत से बड़ी पारी की उम्मीद; केएल राहुल पर रहेंगी निगाहें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां माही के मायके वालों ने मारपीट की और अपमानित किया। शनिवार को अंकित के पिता बिरजू और मां मंजू वैवाहिक कार्यक्रम में गोंडा गए थे। रविवार सुबह उन्होंने अंकित को कई बार कॉल किया, पर फोन नहीं उठा।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश गर्मी की चपेट में, 13 जिलों में तापमान 40 के पार; बुंदेलखंड के साथ इन इलाकों में लू की चेतावनी

शिवा ने पास में रहने वाली बहन नंदिनी व बहनोई बाबू को फोन किया। नंदिनी व बाबू जब अंकित के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंकित का शव टिनशेड के एंगल में साड़ी के सहारे लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed