IPL 2025: दिल्ली से हिसाब चुकाने उतरेंगे सुपरजायंट्स, पंत से बड़ी पारी की उम्मीद; केएल राहुल पर रहेंगी निगाहें
IPL Schedule: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कल मैच खेला जाएगा। आज दोनों टीमें यहां अभ्यास कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो रन से मिली जीत से उत्साहित लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने अब दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत चुनौती होगी। मुकाबले में मेजबान न सिर्फ का विजय अभियान जारी रखने उतरेंगे, बल्कि आईपीएल के पहले मुकाबले में दिल्ली से मिली हार का हिसाब चुकाने भी टीम की नजर होगी। दूसरी ओर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली की टीम एक और जीत के साथ प्लेऑफ की दावेदारी ठोकने उतरेगी। बताते चले कि 24 मार्च को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिसमें आशुतोष शर्मा (नाबाद 66 रन) ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली थी।
पूरन पर रहेगा दारोमदार, पंत से भी बड़ी पारी की आस
धमाकेदार फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन के ऊपर लखनऊ सुपरजायंट्स की बल्लेबाजी क्रम का सबसे ज्यादा भार है। उनका दमदार प्रदर्शन टीम की जीत की गारंटी बन जाता है, जबकि न खेलने पर टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा जाती है। पिछले दो मुकाबलों की बात करे तो चेन्नई के खिलाफ पूरन ने आठ रन बनाए। इस कारण टीम 166 रन ही बना सकी और मुकाबला लखनऊ के हाथ से निकल गया। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ पूरन के खाते में महज 11 रन बनाए और यहां भी टीम 180 रन का आंकड़ा छू सकी। मुकाबले में आवेश खान ने पारी का करिश्माई आखिरी ओवर डालते हुए लखनऊ को रोमांचक जीत दिलाई। इसके अलावा टीम के स्पीडस्टार मयंक यादव भी अपने घरेलू मैदान में दिल्ली के खिलाफ खेल सकते हैं। वे राजस्थान के लिए पांच सब्टीट्यूट खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका खेलना तय माना जा रहा है। लखनऊ के लिए कप्तान पंत को भी अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा, जो अभी तक चेन्नई के खिलाफ 63 रन की इकलौती पारी खेलने के अलावा अन्य मुकाबलों में पूरी तरह नाकाम रहे।
राहुल हो सकते हैं मेहमान टीम का ट्रंप कार्ड
मुकाबले से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स अपने पूर्व कप्तान केएल राहुल से सबसे अधिक सावधान रहना होगा। पहले तीन सत्रों में लखनऊ की कप्तानी कर चुके केएल राहुल को टीम की खामियों और खूबियों की अच्छी खासी जानकारी है, जो टीम प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसके अलावा राहुल का धमाकेदार फाॅर्म भी लखनऊ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। छह मैचों में 53.20 की औसत से 266 रन बनाने वाले राहुल ने पूर्व में इकाना स्टेडियम में कई बड़ी पारियां खेली हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में इनफॉर्म कुलदीप यादव (सात मैच में 14.58 की औसत से 12 विकेट) और मिचेल स्टार्क (सात मैच में 26.70 की औसत से 10 विकेट) भी लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। मुकाबले में लखनऊ के युवा लेग स्पिनर विप्रज निगम (सात मैच में 27 की औसत से सात विकेट) से सावधान रहना होगा, जो इकाना स्टेडियम की पिच का फायदा उठाकर लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं।
BCCI Contract 2025: केंद्रीय अनुबंध में ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को फायदा; रोहित-विराट ग्रेड ए+ में बरकरार
हेड टू हेड
दिल्ली जीता- 3
लखनऊ जीता- 2
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.