फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state is in the grip of heat, temperature crossed 40 in 13 districts; Heat wave warning in thes

यूपी: प्रदेश गर्मी की चपेट में, 13 जिलों में तापमान 40 के पार; बुंदेलखंड के साथ इन इलाकों में लू की चेतावनी

Mon, 21 Apr 2025 09:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Apr 2025 09:23 AM IST
सार

Weather of UP: पूरा यूपी गर्मी की चपेट में आ गया है। बीते दिनों हुई बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आई थी। रविवार से एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। 

विज्ञापन
UP: The entire state is in the grip of heat, temperature crossed 40 in 13 districts; Heat wave warning in thes
देश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर थमते ही गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में रविवार को तपिश भरी धूप से लोग बेचैन दिखे। मौसम विभाग ने मंगलवार से बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण के सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज आदि जिलों के लू की चपेट में आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़त से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी। मंगलवार को बुंदेलखंड के झांसी आदि में तापमान के 45 डिग्री तक चले जाने के संकेत हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस पार वाले शहरों की सूची

  • हमीरपुर 42.6
  • झांसी 42.2
  • कानपुर नगर 42.4
  • प्रयागराज 41.9
  • उरई 41
  • कानपुर देहात 40
  • इटावा 40
  • वाराणसी 40.8
  • चुर्क 41.2
  • बांदा 41.4
  • सुल्तानपुर 40
  • अमेठी 40.6
  • आगरा 40.6
 

Weather Update: 26 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि, कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी

राहत कार्यों पर नजर रखें अफसर -योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें और राहत कार्य पर नजर रखें। निर्देश दिए कि बिजली, आंधी, तूफान और बारिश से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed