{"_id":"575e8d364f1c1bce6911bb81","slug":"writer-mudrarakshasa-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता को ललकारने वाले साहित्यकार मुद्राराक्षस मृत्यु से हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता को ललकारने वाले साहित्यकार मुद्राराक्षस मृत्यु से हारे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
मुद्राराक्षस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य में और साहित्य के बाहर भी सत्ता, व्यवस्था और आडंबरों से जूझते रहे प्रसिद्ध साहित्यकार मुद्राराक्षस का सोमवार दोपहर निधन हो गया।
विज्ञापन
वे अगर कुछ दिन और जीवित रहते तो इसी माह की 21 तारीख को उनका जन्मदिवस मनता।
गंभीर रूप से बीमार होने के कारण पिछले एक-डेढ़ वर्ष के दौरान उन्हें कई बार अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन वे बेहतर होकर घर लौट आते थे। इस बार संभवत: अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को वे घर पर ही थे। दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ी। सांस की तकलीफ पहले से ही थी, खांसी अचानक बढ़ गई। परिवारवाले आनन-फानन में उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उनकी अंत्येष्टि मंगलवार सुबह 11 बजे बैकुंठधाम में होगी। उनके निधन पर राज्यपाल राम नाईक, सीएम अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव समेत साहित्यकारों, संस्क़ृतिकर्मियों ने शोक जताया है।