{"_id":"64cb7ab3d5fbcf486e0df8a3","slug":"write-a-letter-on-digital-india-and-win-50-thousand-rupees-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Digital India: डिजिटल इंडिया पर पत्र लिखकर जीतें 50 हजार का इनाम, डाक विभाग करेगा पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Digital India: डिजिटल इंडिया पर पत्र लिखकर जीतें 50 हजार का इनाम, डाक विभाग करेगा पुरस्कृत
Thu, 03 Aug 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:30 PM IST
सार
डाक विभाग पत्र लेखन प्रतियोगिता करवा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को पत्र पर आयु का प्रमाण देना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाक विभाग राष्ट्रीय स्तरीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान के तहत नए भारत के लिए डिजिटल इंडिया थीम पर पत्र लेखन प्रतियोगिता करवा रहा है। इसके तहत 31 अक्तूबर तक विषय पर पत्र लिखकर भेजना होगा।
विज्ञापन
मुख्यालय डाक परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने बताया कि यह अभियान न केवल पत्र लेखन की कला का उत्सव है, बल्कि देशभर के लोगों के लिए विचारों, भावनाओं को सार्थक और हार्दिक तरीके से व्यक्त करने का अवसर भी है। पत्र अंग्रेजी या हिंदी व अन्य भाषाओं में लिखा जा सकता है। यह पोस्ट मास्टर जनरल आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, मुख्यालय (लखनऊ), वाराणसी परिक्षेत्र अथवा जिले के अधीक्षक या प्रवर अधीक्षक डाकघर को संबोधित किया जाएगा। सभी आयुवर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ये प्लास्टिक का नकली चावल नहीं बल्कि फोर्टिफाइड राइस है, अफवाह में न आएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मसालों की बढ़ी कीमतों ने निकाली जायके की गर्मी, महंगाई की सर्वाधिक मार जीरा व काली मिर्च पर
पत्र सादे ए-4 आकार के कागज या अंतर्देशीय पत्र कार्ड पर लिखा होना चाहिए। कागज के लिए शब्द सीमा अधिकतम हजार शब्द तथा अंतर्देशीय पत्र के लिए पांच सौ शब्द है। प्रतियोगिता में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। प्रतिभागियों को पत्र पर आयु का प्रमाणपत्र देना होगा, जैसे कि मैं प्रमाणित करता हूं कि एक अगस्त, 2023 को 18 वर्ष से कम या उससे अधिक आयु का हूं।
राज्य/परिमण्डल स्तर पर हर श्रेणी में विजेताओं को 25 हजार रुपये का पहला पुरस्कार, 10 हजार का दूसरा व पांच हजार रुपये का तीसरा पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार 50 हजार रुपये, दूसरा 25 हजार रुपये व तीसरा 15 हजार रुपये का है। अधिक जानकारी के लिए निकटतम डाकघर या जिले के अधीक्षक/प्रवर अधीक्षक डाकघर से संपर्क किया जा सकता है।