{"_id":"5b1fea424f1c1bb16e8b7793","slug":"worship-for-good-health-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी की लंबी उम्र के लिए सांसद ने कराया रुद्राभिषेक, योगी के मंत्री ने मस्जिद में मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी की लंबी उम्र के लिए सांसद ने कराया रुद्राभिषेक, योगी के मंत्री ने मस्जिद में मांगी दुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
रुद्राभिषेक का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार की सुबह अयोध्या राम की पैड़ी स्थित चन्द्रहरि मंदिर में रुद्राभिषेक किया। 11 ब्राहमणों के द्वारा विधिविधान से संतों की उपस्थिति में पूजन हुआ।
विज्ञापन
रुद्राभिषेक के दौरान सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के साथ मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि अटल जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए अयोध्या के संतों व पार्टी के नेताओं की मंशा रुद्राभिषेक कराने की थी। जिसको लेकर यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने पूर्व प्रधानमंत्री की सलामती व उनकी लंबी उम्र के लिए लखनऊ की वक्फ मस्जिद दरियावाली में दुआ मांगी।
फिलहाल, एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर है। कुछ मेडिकल टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उन्हें फिलहाल इंजेक्शन के जरिये एंटीबॉयोटिक दवाएं दी जा रही हैं।
एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि 93 वर्षीय पूर्व पीएम को मिल रहे उपचार का असर भी दिख रहा है। वाजपेयी को अभी एक दिन और एम्स में रखा जा सकता है।