{"_id":"82b8bed1667b3390eabda663023c242d","slug":"workers-of-forest-dept-demanded-do-not-cut-salary-name-of-welfare-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये किसने कहा, ऐसे न काटो हमारी सेलेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये किसने कहा, ऐसे न काटो हमारी सेलेरी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 06 Sep 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
वेलफेयर सोसाइटी के नाम पर वेतन से राशि न काटने और वेतन
विज्ञापन
निर्धारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश वन निगम कर्मचारी परिषद ने गुरुवार
को वन निगम मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व महामंत्री योगेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों के वेलफेयर के नाम पर बनाई गई सोसाइटी के लिए वेतन से राशि न काटने और अभी तक काटी राशि को ब्याज सहित वापस करने की मांग अरसे से कर रहा है।
इसके अलावा एसीपी यानी वेतन का निर्धारण करने की मांग कर रहा है लेकिन शासनादेश के बाद भी प्रशासन तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एसीपी नहीं दे रहा है।
जबकि निगम में ही कई कर्मचारियों को एसीपी दी जा रही है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन उनकी बात नहीं सुनता है तो वे आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि धरना- प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा।