फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Workers in the capital live in fear, relying on safety alarms and mobile apps to pass their nights.

Lucknow News: खौफ में राजधानी के कामगार, सेफ्टी अलार्म और मोबाइल एप के भरोसे कट रहीं रातें

Mon, 23 Mar 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Workers in the capital live in fear, relying on safety alarms and mobile apps to pass their nights.
लखनऊ। इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने वहां काम कर रहे भारतीय कामगारों की चिंता बढ़ा दी है। लखनऊ के विकासनगर निवासी हंसराज चौहान के मुताबिक, इस्राइल में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि भारतीय दूतावास ने 24 अप्रैल तक सभी हवाई यात्राओं पर रोक लगा दी है। इस बीच सेफ्टी अलार्म और मोबाइल एप के भरोसे दिन-रात कट रही है।
विज्ञापन


इस्राइल में मौजूद राजधानी के करीब 100 कामगारों ने सोशल मीडिया के जरिये बातचीत में बताया कि वे इस समय भारी सुरक्षा अलर्ट के बीच रह रहे हैं। सभी के मोबाइल में सेफ्टी अलार्म और होम फ्रंट कमांड एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराए गए हैं। यह एप हमले से ठीक एक मिनट पहले खतरे का संकेत देता है। इस अलार्म की खासियत यह है कि फोन बंद होने पर भी यह तेज कंपन करता है, ताकि कामगार तुरंत सुरक्षित ठिकानों या बंकरों में शरण ले सकें।
विज्ञापन


घर लौटने और दोबारा जाने की राह हुई मुश्किल

मोहनलालगंज के रहने वाले महेश कुमार जो चार महीने पहले लखनऊ लौटे थे, अब दोबारा इस्राइल जाना चाहते हैं, लेकिन युद्ध के चलते उनकी उड़ानें रद्द हो गई हैं। महेश ने बताया कि 20 मार्च को दिल्ली से फ्लाइट थी, लेकिन एक दिन पहले मेसेज आया कि हवाई यात्रा रद्द कर दी गई है। पहले 31 मार्च तक रोक थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 अप्रैल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed