फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Worker burnt in coal furnace

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कोयले की भट्ठी में झुलसा श्रमिक, मौत

Tue, 05 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Worker burnt in coal furnace
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात कोयले की भट्ठी में श्रमिक संदिग्ध हालात में झुलस गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पत्नी ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सुरजूपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पति औसान (35) महुआहार ग्राम स्थित पप्पू सोनकर की कोयला भट्ठी में मजदूरी करता था। रविवार की देर रात भट्ठी में काम करते समय अचानक आग से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर भट्टी संचालक सरयू प्रसाद सोनकर से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि मृतक घटना के दिन मजदूरी करने नहीं आया था। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed