{"_id":"68accc46add02971010f8d0c","slug":"work-on-mehndighat-bridge-on-gomti-stopped-pillar-construction-halted-due-to-increased-water-in-the-river-lucknow-news-c-13-knp1050-1353125-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती पर मेहंदीघाट पुल का काम रुका, नदी में बढ़े पानी से पिलर निर्माण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती पर मेहंदीघाट पुल का काम रुका, नदी में बढ़े पानी से पिलर निर्माण ठप
विज्ञापन
लखनऊ। चौक, दाउदनगर और फैजुल्लागंज को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बन रहे मेहंदीघाट पुल का निर्माण बाधित हो गया है। नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ने के कारण सोमवार से पिलर बनाने का काम रोक दिया गया है। अफसरों का कहना है कि तेज धारा में काम जारी रखने से हादसे की आशंका है। पानी का स्तर सामान्य होने के बाद ही निर्माण दोबारा शुरू होगा।
सेतु निगम के मुताबिक, पुल के कुल 11 पिलरों में से 7 बनकर तैयार हो चुके हैं। यह सातों पिलर दाउदनगर की तरफ से मेहंदीघाट की ओर बनाए गए हैं। अब 4 पिलर नदी के बीच में बनने हैं, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण काम रोक कर दिया गया है। हालांकि, पुल का शेष कार्य जारी है और अन्य निर्माण गतिविधियां कराई जा रही हैं। अफसरों का अनुमान है कि पानी का स्तर सामान्य होने में करीब 15 दिन लग सकते हैं।
केसरीखेड़ा पुल पर काम शुरू
इसी बीच, केसरीखेड़ा उपरिगामी पुल के बचे हुए 12, 13, 14 और 15 नंबर पिलरों में से 12 नंबर पिलर पर सोमवार से काम शुरू कर दिया गया। पाइलिंग के बाद पिलर निर्माण के लिए खोदाई जारी है, जबकि अन्य पिलरों की पाइलिंग भी की जा रही है। हालांकि, बारिश की वजह से केसरीखेड़ा और आसपास के इलाकों में वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।