{"_id":"6a554e8a02b4dd7a0d05e397","slug":"work-on-extending-the-metro-line-to-rashtra-prerna-sthal-accelerates-lucknow-news-c-13-lko1070-1826185-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो दौड़ाने का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो दौड़ाने का काम तेज
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो चलाने की योजना का काम तेज हो गया है। फरवरी में यह योजना बनी थी, जिसके बाद सोमवार को शासन में फिर बैठक हुई। बैठक में मेट्रो के खर्च की रिपोर्ट भी पेश की गई। इस विस्तार पर करीब 750 रुपये का खर्च आने का अनुमान है। यह बजट शासन खर्च करेगा या एलडीए, अभी तय होना बाकी है। हालांकि, एलडीए शासन से बजट की मांग कर रहा है। इस योजना से करीब पांच लाख आबादी को फायदा होगा।
अभी मेट्रो का दूसरा चरण चारबाग से बसंतकुंज में दुबग्गा चौराहे तक प्रस्तावित है। इसका पूरा खर्च केंद्र और राज्य सरकार उठा रही है, जिसमें दोनों की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। एलडीए ने फरवरी में मेट्रो प्रबंधन को इसे राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। सोमवार को शासन में हुई विशेष बैठक में आवास विभाग और मेट्रो से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।
दुबग्गा से राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक मेट्रो रूट में करीब 3.30 किलोमीटर का विस्तार करना होगा। विस्तार होने पर चारबाग से राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक पूरा मेट्रो रूट 14.46 किलोमीटर का हो जाएगा। वर्तमान में चारबाग से दुबग्गा चौराहे तक 11.165 किलोमीटर का रूट प्रस्तावित है।
विज्ञापन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बारे में
करीब 65 एकड़ क्षेत्रफल में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां हर दिन करीब तीन से चार हजार लोग आते हैं, और यह संख्या भविष्य में बढ़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए एलडीए ने मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव दिया है।
लाभान्वित होने वाले क्षेत्र
राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक बने ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार नैमिषनगर योजना तक भी किया जा रहा है। मेट्रो के विस्तार से प्रेरणा स्थल तक लोगों का आना-जाना आसान होगा। इससे इस इलाके की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। बाहर से ट्रेन और बस से आने वालों के साथ ही अमीनाबाद और चारबाग जैसे कई इलाकों के लोगों के लिए भी प्रेरणा स्थल तक पहुंचना सुविधाजनक हो जाएगा।
Iमेट्रो रूट को राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक बढ़ाने के लिए शासन में बैठक हुई है। इस पर करीब 750 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अभी यह मांग की गई है कि जिस तरह मेट्रो प्रोजेक्ट में बजट शासन से मिल रहा है, उसी तरह यहां पर भी दिया जाए। मेट्रो विस्तार से करीब पांच लाख आबादी को फायदा होगा।I
I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI