फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work of laying sewer line is not complete, firm will be blacklisted

Lucknow News: सीवरलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं, ब्लैक लिस्टेड होगी फर्म

Fri, 29 Nov 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Work of laying sewer line is not complete, firm will be blacklisted
रायबरेली में बृहस्पतिवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह
रायबरेली। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। इस दौरान शहर में सीवरलाइन बिछाने का कार्य पूरा न होने और खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताते हुए फर्म को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि चार साल से यह कार्य चल रहा है, अब तक कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ। प्रमुख सचिव का पारा चढ़ते देख अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

शहरवासियों को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए अमृत योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत गोडवा गदियानी स्थित एसटीपी का निर्माण किया गया है। एसटीपी की क्षमता 18 एमएलडी की है। मौजूदा समय में एसटीपी में नागरिकों के घरों से 5.5 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। एसटीपी का निर्माण मेसर्स घारपुरे इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पुणे ने वर्ष 2022 में कराया था।
विज्ञापन

वहीं, सीवरलाइन बिछाने का कार्य मेसर्स केके स्पन इंडिया लिमिटेड फरीदाबाद (हरियाणा) करा रही है। सीवरलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई कराई गई है। लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद प्रमुख सचिव जिला मुख्यालय आए। सबसे पहले वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस आए। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद एसटीपी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान कार्य मानक के अनुरूप न होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में प्रमुख सचिव ने बताया कि जो शिकायत मिली थी, निरीक्षण के दौरान वह सही पाई गई है। 168 करोड़ की लागत होने वाले इस कार्य में मेसर्स केके स्पन इंडिया लिमिटेड फरीदाबाद को अब तक 80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कार्य सही न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह मौजूद रहे।


बिछाई जा चुकी है 178 किमी. सीवरलाइन
जलनिगम के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि 168 करोड़ की लागत से शहर में 178 किमी. सीवरलाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। अब तक 110 किमी. सीवरलाइन बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। शेष सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed