फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work in lda stalled due to corona

एलडीए में कामकाज ठप, नहीं बन पा रहीं सड़कें, नहीं हो रहे रिफंड

Thu, 22 Apr 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Work in lda stalled due to corona
कोरोना संक्रमण के चलते एलडीएम में कामकाज ठप। - फोटो : ??? ?????
कोरोना संक्रमण की मार से लखनऊ विकास प्राधिकरण में कामकाज पूरी तरह है। जरूरी काम जैसे सड़क बनाने, जरूरतमंदों को रिफंड करने के अलावा महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों व नई योजनाओं पर भी कोई काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कुछ अधिकारी कोरोना ड्यूटी में हैं तो कुछ अधिकारी पॉजिटिव होकर ऑफ ड्यूटी हो चुके हैं। वीसी अभिषेक प्रकाश पॉजिटिव हैं और तबीयत खराब होने से सचिव कार्यालय नहीं आ रहे हैं। शासन से यहां अपर सचिव की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि रूटीन तक के काम नहीं हो रहे हैं जबकि कई आवंटी अपनी संपत्तियों का आवंटन निरस्त करा रिफंड मांग रहे हैं।
इनमें भूखंड से लेकर प्रधानमंत्री आवास व दूसरे फ्लैट शामिल हैं। रिफंड के लिए जरूरी बजट का अनुमोदन वीसी से लिया जाना जरूरी है। मौजूदा वीसी अभिषेक प्रकाश होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक वीसी डॉ. रोशन जैकब भी अभी तक एलडीए के कामों पर ध्यान नहीं दे पाई हैं। उनकी पहली प्राथमिकता कोरोना नियंत्रण है। एलडीए में शीर्ष स्तर का कोई अधिकारी कामों को कराने के लिए मौजूद नहीं है। पहले ही अवैध निर्माणों पर सुनवाई और कार्रवाई पर अघोषित रोक लगा दी गई थी।
किसी की तबीयत खराब, किसी की ड्यूटी
वीसी व सचिव के बाद संयुक्त सचिव स्तर पर ऋतु सुहास अभी सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनकी पूर्णकालिक ड्यूटी कोरोना में है। कंट्रोल रूम में सह प्रभारी के अलावा वह अपार्टमेंट के लिए नोडल अधिकारी भी हैं। ओएसडी राम शंकर भी कंट्रोल रूम में तहसीलदार राजेश शुक्ला के पॉजिटिव होने के बाद तैनात कर दिए गए हैं। ओएसडी डीके सिंह व राजीव कुमार की भी तबीयत ठीक नहीं है।
ग्रीन कॉरिडोर की तकनीकी बिड खुलने पर संकट
एलडीए में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के प्रोजेक्ट ग्रीन कॉरिडोर की तकनीकी बिड खुलनी है। लेकिन अब इसके खुलने पर संकट खड़ा हो गया है। इसकी वजह यह है कि सचिव और वीसी दोनों ही मौजूद नहीं हैं। ऐसे में मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह तकनीकी बिड खुलने की तारीख को ही बदलने पर विचार कर रहे हैं।
आनंद कुमार सिंह केवल एलडीए में मौजूद
प्रशासनिक अधिकारियों में अब केवल नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह ही मौजूद हैं। उनको कोरोना ड्यूटी से बाहर रखा गया था। उनके पास कई महत्वपूर्ण विभाग हैं। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं होने से उनके यहां भी काम नहीं हो पा रहे हैं। वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह, मुख्य अभियंत्ता इंदुशेखर सिंह एलडीए में आते हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के नहीं होने से उनके विभाग के भी काम ठप हैं।

हालात सामान्य होने के बाद काम सुचारु हो पाएंगे
सचिव, एलडीए, पवन गंगवार ने बताया कि कोरोना से बचाव प्राथमिकता में है। साथ ही रूटीन के महत्वपूर्ण कामों को कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। कई अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हैं। कई के परिजनों की तबीयत ठीक नहीं है। इस पहलू को भी हमें देखना है। कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद ही एलडीए में काम सुचारु हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed