{"_id":"6113994c8ebc3e7581741182","slug":"women-will-get-cashback-in-tejas-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर: स्वतंत्रता दिवस, राखी पर तेजस एक्सप्रेस में सफर पर महिलाओं को मिलेगा कैशबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर: स्वतंत्रता दिवस, राखी पर तेजस एक्सप्रेस में सफर पर महिलाओं को मिलेगा कैशबैक
Wed, 11 Aug 2021 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:10 PM IST
सार
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस 82501 और 82502 में 15 से 24 अगस्त तक सफर करने पर महिलाओं को यह छूट मिलेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिलाओं को आठ दिन तक किराये का पांच फीसदी कैशबैक मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस 82501 और 82502 में 15 से 24 अगस्त तक सफर करने पर महिलाओं को यह छूट मिलेगी।
शनिवार से चार महीने बाद पटरी पर लौटी तेजस एक्सप्रेस
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस चार महीने बाद शनिवार को पटरी पर लौटी तो नजारे बदले हुए थे। लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों का स्वागत किया गया और केक काटा गया। पहले दिन ट्रेन 376 यात्रियों के साथ लखनऊ से रवाना हुई, जबकि दिल्ली से 295 लोग आए।
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर ट्रेन के आते ही यात्रियों का स्वागत किया गया। सुबह 6.09 बजते ही गार्ड ने सीटी बजाई और ऑटोमैटिक गेट बंद होते ही ट्रेन रवाना हो गई। इस शुरुआत का रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
एग्जीक्यूटिव क्लास ईसी-1 में यात्रा करने वाली महिला को बर्थडे पर आईआरसीटीसी प्रशासन ने केक काटकर तोहफा दिया। ट्रेन होस्टेस नवाबी परिधानों में दिखीं और यात्रियों के टिकट मोबाइल में देखकर कंफर्म किए गए। तापमान की जांच और लगेज के सैनिटाइजेशन के बाद ही यात्रियों को ट्रेन में एंट्री दी गई। इससे पहले जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर खोले गए करंट काउंटर से भी टिकट लिए गए।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजित कुमार सिन्हा ने रवानगी से पहले बोगियों का निरीक्षण कर यात्रियों से फीडबैक लिया।