{"_id":"688db4bbe78dd357af01472f","slug":"women-will-collect-water-tax-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1320858-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब महिलाएं वसूलेंगी जलकल टैक्स, डूडा समूह की 32 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब महिलाएं वसूलेंगी जलकल टैक्स, डूडा समूह की 32 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का अभिनव प्रयास
महिलाएं एम-पॉस मशीन से करेंगी डिजिटल टैक्स कलेक्शन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग ने टैक्स वसूली के क्षेत्र में नया अभिनव कदम उठाया है। डूडा के स्वयं सहायता समूह की 32 महिलाओं को जलकल टैक्स की वसूली का जिम्मा सौंपा गया है। घर-घर जाकर टैक्स वसूली करेंगी। इसके तहत प्रत्येक नगर निगम जोन में दो-दो वार्ड चिन्हित किए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में दो महिलाएं मिलाकर कुल तैनात की जा रही हैं।
महिलाएं नागरिकों से एम-पॉस मशीन के जरिए डिजिटल माध्यम से टैक्स वसूलेंगी। इससे वसूली की प्रक्रिया पारदर्शी, आसान और डिजिटल हो जाएगी। शुक्रवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें डूडा समूह की चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को एम-पॉस मशीन के संचालन और राजस्व से संबंधित नियमों की भी जानकारी दी। जलकल विभाग का यह प्रयास केवल कर संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम है। प्रभारी अधिशासी अभियंता जलकल विभाग सचिन कुमार यादव ने बताया कि परियोजना अधिकारी डूडा के पत्र पर यह कार्य किया गया है। जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि यह प्रयोगात्मक व्यवस्था भविष्य में एक स्थायी मॉडल के रूप में सामने आ सकती है।
विज्ञापन
इन वार्डों में महिलाएं वसूलेंगी टैक्स
जोन-1: बाबू बनारसी दास वार्ड, लाल कुआं वार्ड
जोन-2: लेबर कॉलोनी वार्ड, राजेन्द्र नगर वार्ड
जोन-3: अर्जुनगंज वार्ड, महानगर वार्ड
जोन-4: विकासनगर पूर्वी वार्ड, राजीव गांधी-हितियागंज वार्ड
जोन-5: गोमतीनगर विस्तार वार्ड, गुरु गोविन्द सिंह वार्ड
जोन-6: बाबू कुंवर बिहारी अग्रवाल वार्ड, करमीन मोहल्ला वार्ड
जोन-7: करमीन मोहल्ला-द्वितीय वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड
जोन-8: लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड, शारदानगर प्रथम वार्ड
घर जाकर टैक्स वसूलेंगी महिलाएं
हर वार्ड में दो महिलाओं को तैनात किया गया है। कुल 32 महिलाएं घर-घर जाकर नागरिकों से जलकल टैक्स की वसूली करेंगी। ये महिलाएं नागरिकों को डिजिटल रसीद उपलब्ध कराएंगी और ऑनलाइन अपडेटेड रिकॉर्ड भी तैयार करेंगी।
विज्ञापन