फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women will collect water tax, 32 women are responsible

Lucknow News: महिलाएं वसूलेंगी जलकल टैक्स, 32 महिलाओं को जिम्मा

Sat, 02 Aug 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women will collect water tax, 32 women are responsible
लखनऊ। जलकल विभाग ने टैक्स वसूली के क्षेत्र में अभिनव कदम उठाया है। डूडा के स्वयं सहायता समूह की 32 महिलाओं को जलकल टैक्स की वसूली का जिम्मा सौंपा गया है। ये महिलाएं अब घर-घर जाकर टैक्स वसूलेंगी। इसके तहत प्रत्येक नगर निगम जोन में दो-दो वार्ड चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में दो महिलाएं तैनात की जा रही हैं।
विज्ञापन

महिलाएं नागरिकों से एम पॉस मशीन के जरिये डिजिटल माध्यम से टैक्स वसूलेंगी। इससे वसूली की प्रक्रिया पारदर्शी, आसान और डिजिटल हो जाएगी। शुक्रवार को महाप्रबंधक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डूडा समूह की चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को एम पॉस मशीन के संचालन और राजस्व से संबंधित नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिशासी अभियंता जलकल विभाग सचिन कुमार यादव ने बताया कि परियोजना अधिकारी डूडा के पत्र पर यह कार्य किया गया है। जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि यह प्रयोगात्मक व्यवस्था भविष्य में स्थायी मॉडल के रूप में सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वार्डों में महिलाएं वसूलेंगी टैक्स
जोन-1: बाबू बनारसी दास, लालकुआं
जोन-2: लेबर कॉलोनी, राजेंद्रनगर
जोन-3: अर्जुनगंज, महानगर
जोन-4: विकासनगर पूर्वी, राजीव गांधी-हितियागंज
जोन-5: गोमतीनगर विस्तार, गुरु गोविंद सिंह
जोन-6: बाबू कुंवर बिहारी अग्रवाल, करमीन मोहल्ला
जोन-7: करमीन मोहल्ला-द्वितीय, लाल बहादुर शास्त्री प्रथम
जोन-8: लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय, शारदानगर प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed