फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women were made aware about prevention from various diseases.

Lucknow News: महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरूक

Sat, 14 Mar 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware about prevention from various diseases.
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान (सीआरसीएच) में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान ओपीडी में हर दिन अलग-अलग विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दी गईं। संस्थान की प्रभारी अधिकारी डॉ. लिपिपुष्पा देबाता ने बताया कि महिलाओं को स्वयं की देखभाल करने का प्रशिक्षण दिया गया। एक स्वस्थ समाज की नींव सशक्त और जागरूक महिलाएं ही रख सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम से हुई। इसमें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के तरीके बताए गए और भ्रांतियां दूर की गईं। दूसरे दिन गर्भावस्था एवं स्तनपान विषय पर जानकारी दी गई। मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित पोषण, पर्याप्त आराम और नियमित जांच की आवश्यकता बताई गई। तीसरे दिन स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद प्रसवोत्तर अवसाद, एनीमिया नियंत्रण आदि बीमारियों की जानकारियां दी गईं। साथ ही, पूरे सप्ताह महिलाओं को निशुल्क रक्त जांच की सुविधा दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed