{"_id":"5bbb8ec3867a55285e427da0","slug":"women-taken-poison-in-high-court-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में महिला की हालत बिगड़ी, वकील बोले-खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में महिला की हालत बिगड़ी, वकील बोले-खा लिया जहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट परिसर में जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान पीड़िता की हालत बिगड़ गई। उसे डा. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। साथी अधिवक्ताों का कहना है कि महिला ने क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जबकि चिकित्सक का कहना है कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
करीब चार माह पहले अधिवक्ता सतीश शर्मा पर उनकी सहयोगी अधिवक्ता ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन दिनों अधिवक्ता सतीश शर्मा जेल में हैं।
विज्ञापन
मामले की विवेचना तत्कालीन क्षेत्राधिकारी गाजीपुर अवनीश्वर चंद्र श्रीवात्सव ने की थी। बताया जाता है कि आरोपी अधिवक्ता ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। इस दौरान पीड़िता और उसकी मां भी हाईकोर्ट पहुंच गई। यहां दोपहर अचानक पीड़िता की मां की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन
आनन- फानन में डा. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। पीड़िता के साथी अधिवक्ताओं का कहना था कि मामले से क्षुब्ध होकर वृद्धा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। दूसरी तरफ लोहिया अस्पताल के डा. घनश्याम ने बताया कि वृद्धा की तबीयत बिगड़ने पर कुछ अधिवक्ता उसे लेक अस्पताल आए थे।
उसे उल्टियां हो रही थीं। मुहं से झाग भी निकल रहा था। अब स्थिति में सुधार है। उन्हें इमरजेंसी से वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। जहरीला पदार्थ खाया है या नहीं, अभी यह कहना मुश्किल है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता भी लोहिया अस्पताल में जुटे रहे। लोग अलग- अलग चर्चाएं करते सुने गए।