{"_id":"687aac59d5ece8f27a0dbb7e","slug":"women-sang-songs-of-lord-jhulelal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1299223-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिलाओं ने गाए भगवान झूलेलाल के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिलाओं ने गाए भगवान झूलेलाल के गीत
विज्ञापन
इंदिरानगर के तकरोही में स्थित झूलेलाल मंदिर में कन्याओं की शादी को लेकर साईं से विशेष अर्जी लगा
लखनऊ। सिंधी समाज भगवान झूलेलाल का चालीहा साहिब महोत्सव धूमधाम से मना रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को सिंधी गुरुद्वारों और घरों में भगवान झूलेलाल की आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में समाज के लोगों ने भागीदारी की। कृष्णानगर में चालीहा के तीसरे दिन सिंधी समाज की महिलाओं ने भगवान झूलेलाल के गीत गाए। इस दौरान सभी से सिंधी भाषा में ही आपस में बातचीत पर जोर दिया गया।
कृष्णानगर में सिंधु नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कंचन चंदवानी, भारती चंदवानी, लाज लालवानी, सरिता इदनानी, भारती नारंग, मधु अटवानी, कविता खत्री, लीला आहूजा, सुनीता तलरेजा, कोमल बुधवानी और मीरा वाधवानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। पंचायत के नीरज राजपाल ने बताया कि 40 दिनों तक लगातार आयोजन होंगे।
इंदिरानगर के तकरोही में स्थित झूलेलाल मंदिर में कन्याओं की शादी को लेकर साईं से विशेष अर्जी लगाई गई। इस दौरान झूलेलाल जी का दूध से अभिषेक किया गया। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान झूलेलाल मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, हंसराज राजपाल, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, नितेश मन्ध्यान, संतोष रायचंदानी, राकेश नागदेव, हेमंत ज्ञाननानी, ममता रायचंदानी, कोमल लखमानी, बरखा मन्ध्यान, सुनीता रायचंदानी और दिव्या रमानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजाजीपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में भजन-कीर्तन, आरती और अरदास के बाद भगवान झूलेलाल को दूध, फल, कड़ाह और चने का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर के मुखी संजय जेसवानी, दीपक छाबड़ा, नरेश चौधरी, कैलाश चंदिरमानी, प्रकाश गोदवानी, संजय गुरनानी, सतीश खत्री, महेश सुमानी, वंदना ठाकुर, निशा बलेचा और भावना सुमानी आदि मौजूद रहे।