{"_id":"62540d5b066c41589108189b","slug":"women-protest-to-arrest-mahant-muni-bajrang-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: विवादित बयान देने वाले महंत की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस के समझाने पर मानीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: विवादित बयान देने वाले महंत की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस के समझाने पर मानीं
Mon, 11 Apr 2022 04:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:43 PM IST
सार
महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में सोमवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ी संगत के महंत की ओर से विवादित बयान देने का मामला सोमवार को फिर तूल पकड़ गया। खैराबाद कस्बे की एक मस्जिद पर आकर विशेष समुदाय की महिलाएं इकट्ठा हुईं और आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया जिसके बाद वो शांत हुईं। बीते गुरुवार को खैराबाद के महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिया गया विवादित बयान वायरल हो गया था। इसके बाद रविवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाने के लिए अपील की थी। आरोपी महंत पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कस्बे में स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास महिलाएं इकट्ठा हो गईं और आरोपी महंत को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। मौके पर प्रभारी एसओ सियाराम चौरसिया व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों की मदद से महिलाओं को समझाया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई देखने को मिलेगी। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन