फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women protest in front of anexi

महिलाओं से बचकर क्यों निकले अखिलेश?

Sat, 19 Jul 2014 12:57 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Jul 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
women protest in front of anexi

मोहनलालगंज में युवती पर दरिंदगी के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने एनेक्सी के अंदर जाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


महिलाओं में घटना को लेकर किस कदर गुस्सा था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो खराब मौसम खराब होने और तेज बारिश की परवाह किए बिना विरोध प्रदर्शन के लिए विधानसभा की ओर बढ़ चलीं।
विज्ञापन


इन महिलाओं के चेहरे पर व्यवस्था के खिलाफ रंज साफ नजर आ रहा था। दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा कर देने वाले मोहनलालगंज कांड से आहत इन महिलाओं का कहना था कि जब तक दरिंदों को फांसी नहीं हो जाती वे शांत नहीं बैठेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की एक न चली

women protest in front of anexi

मोहनलालगंज के बलसिंहखेड़ा गांव में युवती से बलात्कार और घंटों तड़पने के बाद उसकी मौत से भड़की महिलाओं ने शुक्रवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेन्स एसोसिएशन (एडवा) के नेतृत्व में विधानसभा के आगे प्रदर्शन किया।

इस नृशंस घटना का विरोध कर रही महिलाओं के गुस्से के आगे उनके प्रदर्शन को न खराब मौसम रोक सका और न ही पुलिस की सख्ती ही।

विधानसभा मार्ग पर प्रदर्शन के लिए बारिश के बीच जुटी महिलाओं ने जैसे ही एनेक्सी कर ओर रुख किया।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं के गुस्से के आगे उनकी एक न चली।

बैरिकेडिंग उठाकर फेंक दी

women protest in front of anexi

महिलाओं ने बैरिकेडिंग उठाकर फेंक दिया और एनेक्सी के आगे का रास्ता बंद कर दिया। हालांकि उनके प्रदर्शन से पहले ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एनेक्सी से निकल गए थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिलाओं के हाथ से बैनर छीनने की कोशिश थी की। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प हो गई। इसमें कुछ महिलाओं के चोट आई तो कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई।

प्रदर्शन के बीच एडवा की प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।

लंबित मामलों से बढ़ा अपराधियों का दुस्साहस

women protest in front of anexi

मधु गर्ग के अनुसार प्रदेश की अदालतों में बलात्कार के 13,000 से ज्यादा मामले लंबित हैं। इससे अपराधियों का दुस्साहस बढ़ गया है।

संस्था की जिला सचिव सीमा राना ने बताया कि शनिवार को एडवा की टीम घटनास्थल पर जाएगी।

23 जुलाई को बालसिंहखेड़ा गांव से महिला हिंसा के खिलाफ जुलूस निकाला जाएगा। यंग वीमेन कमेटी की संयोजिका शिवा मिश्रा ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर सवालिया निशान उठाए।

फास्टट्रैक कोर्ट तुरंत बनाए सरकार

women protest in front of anexi

मोहनलालगंज की घटना से नाराज एडवा और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने भी जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया।
एडवा की राष्ट्रीय सचिव ताहिरा हसन ने कहा कि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं। पुलिस का व्यवहार सुधारा जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बलात्कार की शिकायत करने पहुंचने वाली पीड़िता से पुलिस अपराधी जैसा बर्ताव करती है।

मोहनलालगंज के मामले में भी पुलिस की संवेदनहीनता ही दिखी। पुलिस युवती के शव पर कपड़ा डालने की जगह उसका फोटो खींचने में तत्पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed