फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women protest against Citizenship Amendment Act and National Register of Citizens in Lucknow

सीएए के खिलाफ लखनऊ में भी 'शाहीन बाग', बच्चों संग प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं

Sat, 18 Jan 2020 11:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jan 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Women protest against Citizenship Amendment Act and National Register of Citizens in Lucknow
घंटा घर पर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : ANI

नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को वापस लेने की मांग को लेकर लखनऊ में महिलाओं ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इन महिलाओं का प्रदर्शन भी दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 



प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर साथ लेकर पहुंची हैं। इनके हाथों में सीएए और एनआरसी वापस लेने संबंधी नारे लिखे बैनर और तख्तियां हैं। इस प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे अपने मातहत अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने मांग पूरी न होने तक अपना प्रदर्शन समाप्त करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि हमारे कार्यक्रम को विफल करने के लिए रात में घंटा घर की बिजली काट दी गई। इतनी ठंड में हमें तंबू भी नहीं लगाने दिया गया। प्रदर्शन में शामिल युवती वरीशा सलीम ने कहा कि यह प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की तर्ज पर ही है और जब तक एनआरसी और सीएए को वापस नहीं लिया जाता तब तक यह जारी रहेगा।

सीएए के समर्थन में भाजपा की रैलियां आज से

सीएए के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां शनिवार 18 जनवरी को वाराणसी से शुरू हो रही हैं। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे।

शनिवार 19 जनवरी को गोरखपुर में हो रही रैली को मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र की रैली 21 जनवरी को रामकथा पार्क सेक्टर जे रेलनगर बंगला बाजार लखनऊ में होगी। 

जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

राजनाथ 22 को मेरठ में
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनजागरण अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल ने बताया कि कानपुर क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को कामर्शियल ग्राउंड मैदान कानपुर में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

पश्चिम क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को मेरठ में माधोकुंज शताब्दीनगर मेरठ में होगी। रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री डॉ.  दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज ब्रज क्षेत्र की रैली 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान आगरा में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed