फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women Power Line vehicle stopped, female workers abused, vandalized

Lucknow News: वीमेन पावर लाइन की गाड़ी रोकी, महिला कर्मियों से गाली-गलौज, तोड़फोड़

Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Women Power Line vehicle stopped, female workers abused, vandalized

विज्ञापन


लखनऊ। लोहिया पथ पर जियामऊ पुलिस चौकी के पास अराजकता कर रहे लोगों ने आधी रात वीमेन पावर लाइन (1090) की गाड़ी रोक ली। चालक और उसमें सवार 1090 की महिला कर्मियों से अभद्रता और गाली गलौज की। विरोध पर गाड़ी में तोड़फोड़ की। गौतमपल्ली थाने में सतीश यादव व अन्य अज्ञात हमलावरों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।



महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के स्टाफ अफसर एएसपी विजय त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक 8 सितंबर की नाइट शिफ्ट रात 12 बजे खत्म हुई थी। हेड कांस्टेबल शेषविंद सरकारी वाहन से महिला कर्मियों को घर छोड़ने जियामऊ जा रहे थे। रास्ते में कुछ अराजक लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि गाड़ी रोकते ही लोग गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक ने वाहन का शीशा तोड़ दिया। इससे महिलाकर्मी भी सहम गईं। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन




सतीश यादव बोला-जान से मार देंगे



एफआईआर के मुताबिक अभद्रता करने वालों में सतीश यादव नाम का शख्स भी शामिल था। उस पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। बवाल करते वक्त सतीश ने ही चालक व अन्य महिलाकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हजरतगंज एसीपी अरविंद वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे की वजह पता की जा रही है। वाहन में टक्कर लगने की बात सामने आ रही है। बाकी जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आएंगे।

नशेबाजी और अराजकता का अड्डा बन गया है ये इलाका

1090 चौराहे व उसके आसपास देर रात लोगों का जमावड़ा लगता है। खुलेआम नशेबाजी होती है। यही नहीं लोहिया पथ पर बेकाबू रफ्तार में वाहनों को दौड़ाया जाता है। 10 सितंबर को भी नशे में धुत कार चालक ने आइसक्रीम विक्रेता को रौंद दिया था। स्टंटबाजी भी होती है। सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने पर कुछ महीने पहले कई वाहन चालकों पर केस दर्ज हुआ था।




इलाका वीआईपी, चंद कदम की दूरी पर पुलिस के कई दफ्तर

ये इलाका गौतमपल्ली, हजरतगंज और एक हिस्सा गोमतीनगर थाना क्षेत्र में आता है। इसी के तहत 1090, समतामूलक चौराहा व मरीन ड्राइव का क्षेत्र आता है।

एफआईआर के मुताबिक 1090 के दफ्तर से महिला कर्मियों को जियामऊ छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच घटना हुई। यहां से चंद कदम की दूरी पर गोल्फ क्लब पुलिस चौकी है। उसके पहले 1090 का ही दफ्तर है। कैंसर अस्पताल जियामऊ मोड़ पर पुलिस चौकी भी। यह इलाका वीआईपी है और चंद कदमों की दूरी पर पुलिस के कई दफ्तर हैं। तब भी अराजकतत्वों ने दुस्साहस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed