फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women power help line will recruit students

पुलिस ही नहीं अब आप भी कर सकते है वीमेन पावर लाइन में नौकरी

Wed, 30 Mar 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Mar 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
women power help line will recruit students
मह‌िला सशक्तीकरण की द‌िशा में एक और कदम - फोटो : Demo
वीमेन पावर लाइन 1090 में बहुत जल्द छात्र-छात्राएं भी पीड़िताओं की कॉल सुन सकेंगी। अभी तक सिर्फ महिला व पुरुष पुलिसकर्मी ही प्रदेशभर से आने वाली पीड़िताओं की कॉल रिसीव कर सकते थे। 
विज्ञापन


आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि वीमेन पावर लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यालय का विस्तार कर दिया गया है। नए चैंबर बनकर तैयार हैं, जिनमें 52 नए कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। टेलीफोन लाइनें भी बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


अगले महीने से नए कंप्यूटर और लाइनें काम करना शुरू कर देंगी। इसके लिए 200 टेली कॉलर्स की जरूरत है। चूंकि, पुलिस महकमे में स्टाफ की पहले से ही कमी है इसलिए टेली कॉलर्स को आउटसोर्स किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टेलीकॉलर्स यूनिवर्सिटी या डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और बेरोजगार युवक-युवतियां हो सकती हैं। सिकेरा ने कहा कि वीमेन पावर लाइन ने छात्र-छात्राओं और बेरोजगार युवक-युवतियों को जोड़कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है।

1090 के ऑफिस में मिलेगा फार्म, यूपीडेस्को लेगा इंटरव्यू

women power help line will recruit students
जरूरतमंद लड़क‌ियों को प्राथम‌िकता - फोटो : Demo

आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि टेली कॉलर बनने के इच्छुक छात्र-छात्राएं और युवक-युवतियों को वीमेन पावर लाइन 1090 के ऑफिस में आकर एक फार्म भरना होगा। इसके बाद यूपीडेस्को के अधिकारी उनका इंटरव्यू और टेस्ट लेंगे। 

बातचीत के तरीके, उच्चारण और धैर्य के अलावा अन्य योग्यताओं के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। चयन में लड़कियों को वरीयता दी जाएगी।

चुने गए अभ्यर्थियों को आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम कराया जाएगा। इन्हें सिर्फ पीड़िताओं की कॉल रिसीव करके उनसे कुछ सवाल करने हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर में पीड़िता का ब्यौरा फीड करना है। प्रत्येक टेली कॉलर को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से तय मानकों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।

वीमेन पावर लाइन में जरूरतमंद लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आईजी सिकेरा ने बताया कि वैसे तो टेली कॉलर्स के लिए स्नातक का मानक तय है, लेकिन अगर कोई जरूरतमंद लड़की है जिसकी बातचीत का तरीका और उच्चारण अच्छा है और वह धैर्य से समस्याएं सुनकर कंप्यूटर पर फीड कर सकती है, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों का वीमेन पावर लाइन की एक्सपर्ट टेली कॉलर ही टेस्ट लेंगी।

छात्र-छात्राओं के जुड़ने से बढ़ेगी विश्वसनीयता

women power help line will recruit students
बढ़ेगी व‌िश्वसनीयता - फोटो : DEMO Pics
आईजी ने कहा कि वीमेन पावर लाइन में छात्र-छात्राओं और बेरोजगार व जरूरतमंद युवक-युवतियों के टेली कॉलर बनने से विश्वसनीयता बढ़ेगी। 

उन्होंने बताया कि 20 लड़कियां पहले ही काम कर रही हैं और यहां के पारदर्शी और निष्पक्ष तौर-तरीकों को महसूस कर रही हैं। ज्यादा संख्या होने पर समाज में वीमेन पावर लाइन की विश्वसनीयता का संदेश जाएगा।

टेली कॉलर्स की आउटसोर्सिंग से ठगों के रास्ते भी खुलेंगे। आईजी सिकेरा ने कहा कि कुछ शातिर भर्ती का ठेका शुरू कर देंगे। 

इससे निपटने के लिए फार्म और इंटरव्यू की प्रक्रिया रखी गई है, जो अभ्यर्थी ऑफिस आकर फार्म भरेंगे उन्हें ही नौकरी मिलेगी। यूपीडेस्को उन्हीं अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेगा, जिनके फार्म यहां से फारवर्ड होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed