फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women pimp in Bahraich medical college.

बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला दलालों का आतंक, जबरन ले गईं निजी नर्सिंग होम, फिर जमकर ड्रामा...

Thu, 05 Mar 2020 08:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Women pimp in Bahraich medical college.
बहराइच के बाल रोग विभाग में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : amar ujala

गोड़हिया नंबर एक निवासी महिला गुरुवार को बच्चे का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज शुरू कर जांच कराने का निर्देश दिया। महिला बच्चे की जांच कराने जा रही थी तभी दो महिला दलाल उसे मिल गईं। दोनों ने महिला को बेहतर का इलाज का झांसा दिया और जबरन उसके बच्चे को एक नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद नर्सिंगहोम के कर्मचारियों ने इलाज के लिए सात हजार रुपये जमा कराए। महिला बाहर दवा लेने जा रही थी। तभी उसे वह दलाल मिल गई। इससे महिला ने नाराज होकर उसे पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना अंतर्गत गोड़हिया नंबर एक गांव निवासी जीवनलाल (4) पुत्र रामधीरज काफी दिनों से बीमार है। इलाज से सुधार न होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस पर रामधीरज पुत्र को लेकर बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मासूम को भर्ती कर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बच्चे की खून और अन्य जांचें लिखीं। इस पर जीवनलाल को लेकर मां रीना देवी जाने लगी। अस्पताल परिसर में ही दो महिला दलाल मिल गईं। दोनों ने रीना को बेहतर इलाज कराने का झांसा दिया। साथ ही कहा कि सरकारी अस्पताल में अच्छा इलाज नहीं होगा।

...और जबरन बच्चे को लेकर नर्सिंग होम में चली गईं

इसके बाद दोनों महिलाएं जबरन रीना को लेकर महिला अस्पताल के निकट स्थित एक नर्सिंगहोम में ले गईं। वहीं पर जीवनलाल को भर्ती करा दिया। इसके बाद नर्सिंगहोम के कर्मचारियों ने सात हजार रुपये की मांग की। इस पर रीना रोने लगी। उसने इतने रुपये न होने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि बिना रुपये के इलाज नहीं होगा।

रीना का पति रामधीरज रुपये लेने गांव चला गया। कुछ देर बाद वह रुपये लेकर बहराइच पहुंचा और नर्सिंगहोम में जमा किये, तब मासूम का इलाज शुरू हो सका। गुरुवार सुबह रीना दवा लेने के लिए नर्सिंगहोम से बाहर निकली तो महिला दलाल टहल रही थी। इस पर रीना ने उसे पकड़ लिया और फटकार लगाई। नोकझोंक होती देख वहां भीड़ लग गई।

रीना ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि पीड़िता रीना ने अभी तहरीर नहीं दी है।

तहरीर मिलने पर महिला दलाल के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उसे जेल भेजा जाएगा। उधर, मासूम जीवनलाल को पुन: जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के पीआईसीयू में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed