{"_id":"62f886e26a26ce7afd66487b","slug":"women-mla-will-get-more-time-to-raise-their-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र : महिला विधायकों को मिलेगा सदन में विशेष मौका, समर्पित होंगे चार-पांच घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सत्र : महिला विधायकों को मिलेगा सदन में विशेष मौका, समर्पित होंगे चार-पांच घंटे
Sun, 14 Aug 2022 10:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:53 AM IST
सार
यूपी विधानसभा में महिला विधायकों को सदन में अधिक मौके दिए जाएंगे जिससे कि वो अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठा सकें।
विज्ञापन
यूपी विधान सभा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में महिला विधायकों को अपनी बात रखने, निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों को रखने का विशेष अवसर दिया जाएगा। सत्र के दौरान किसी एक दिन महिला विधायकों को तीन से चार घंटे तक अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर इसकी कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
18वीं विधानसभा में 403 सदस्यों में से 48 महिला सदस्य हैं। इनमें पांच महिला विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। आमतौर पर सदन में महिला विधायकों की सक्रियता कम देखी जाती है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने महिला सदस्यों की सदन में सक्रियता बढ़ाने और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका देने के लिए मानसून सत्र में विशेष व्यवस्था की तैयारी की है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रयास रहेगा कि जब महिला विधायक सदन में अपनी बात रखें तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं के साथ मंत्री भी सदन में रहें ताकि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर तुरंत संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराकर इस व्यवस्था को लागू कराया जाएगा।