फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women harrasement on work place highest in up says aali

‘कार्य स्थल पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न के मामले यूपी में सबसे ज्यादा’ 

Fri, 08 Mar 2019 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
women harrasement on work place highest in up says aali
demo pic

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाओं के मामले उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2015 से जुलाई 2018 के बीच शी-बॉक्स पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के 2196 मामले दर्ज किए गए। इनमें से सबसे ज्यादा 29 फीसदी उत्तर प्रदेश के हैं। 

विज्ञापन


यह कहना है एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एंड लीगल इनिशिएटिव (आली) संस्था की संयोजक शुभांगी और एक्शन एड संस्था की मनीषा भाटिया का। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं से कहा कि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न, सेक्सुअल फेवर मांगने या जोर-जबरदस्ती करने, धमकी देकर या दबाव बनाकर, आपत्तिजनक बात करने, निजी जीवन के बारे में अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक वीडियो दिखाने पर तत्काल इसकी शिकायत करें। उन्हें कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के अधिकार के तहत न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed