फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women

सुहागिनों ने वट साबित्री का किया पूजन, पतियों ने रोपे बरगत के पौध

Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
women
10द्दस्रड्डश्च8-गोंडा में वट वृक्ष की पूूजा करती सुहागिनें। - फोटो : GONDA
गोंडा। वट सावित्री पर्व पर सुहागिनों ने पूजन कर अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा। जिले भर में पुरुषों ने बरगद के पौधे रोपकर अपना धर्म निभाया। पौधरोपण अभियान में पुलिस विभाग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र की अपील पर थानों की ओर से बरगद के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वट सावित्री के पूजन की धूम रही। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बरगद के पौधों का रोपण किया। जिले के इटियाथोक की ग्रामसभा अहिरौलिया के प्रधान रामप्रसाद व प्रतिनिधि सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया। गया। प्रथम चरण में पीपल के पौधे का रोपण किया गया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि सरिता मिश्रा ने बताया कि वृक्ष का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। इसकी सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व है। सभी मजरों में अभियान चलाकर 15 दिनों तक पौधरोपण किया जाऐगा। इस दौरान विनोद मिश्रा, रामकृपाल, संतोष कुमार व अंशिका मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज में नगर के आधा दर्जन स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे गुरुवार को महिलाओं ने पूजन कर अपने पति के जीवन की कामना की। अपने पति के प्राण यमराज से वापस लेने वाली देवी सावित्री भारतीय संस्कृति में संकल्प और साहस का प्रतीक हैं। इस व्रत में बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। वट वृक्ष को आयुर्वेद के अनुसार परिवार का वैद्य माना जाता है। गायत्री शक्ति पीठ सकरौरा, भैरव नाथ मंदिर, पुलिस चौकी, गाड़ी बाजार पूर्वी आदि स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed