बहू पर था 'भूत-प्रेत का साया' तो ससुराल वालों ने शुरू की प्रताड़ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बहराइच जिले में झाड़-फूंक का चक्कर चलाकर कथित धर्मगुरु ने एक परिवार से हवन पूजन के नाम 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो उसने परिवारीजनों को भड़काना शुरू कर दिया।
शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बीते दो सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की। बेटी की सजगता से उसकी जान बच गई। पीड़िता ने कथित धर्मगुरु पर बंधक बनाने का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते एएसपी को पत्र सौंपा है।
शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ला निवासी चरनजीत कौर का परिवार कथित धर्मगुरु कलजीत कौर के होने वाले समागम में हर रविवार को पहुंचता था। एक वर्ष पूर्व से सास की जिद पर चरनजीत भी समागम में जाने लगी।
कुछ दिन बाद कलजीत कौर चरनजीत पर भूत प्रेत की साया बताकर उसके परिवार वालों को भड़काने लगी। आरोप है कि कलजीत कौर ने परिवार से हवन पूजन के लिए 20 हजार रुपये ऐंठ लिए।
खुद को बताती थी ईश्वर का अवतार
पूजा में शामिल होने से मना करने पर कलजीत कौर पर कई तरह के लांछन लगाए। इतना ही नहीं बल्कि दो सितंबर को समागम में कलजीत कौर उसे चिमटा उठाकर मारने दौड़ी और अभद्र व्यवहार किया।
बसंतापुर में कलजीत कौर पत्नी हरजिंदर सिंह का आश्रम है। कलजीत अपने को ईश्वर का अवतार बताती है। रविवार को वह आश्रम में समागम का आयोजन करती है।
पीड़िता के भाई मनजीत ने कथित धर्मगुरु कलजीत कौर से फोन पर बात की। इस दौरान कलजीत भड़क गई। उसने मनजीत व उसके परिवार को नतीजा भुगतने की धमकी दी। इसके बाद कलजीत के सेवकदार धर्मेंद्र ने फोन ले लिया और वह बात करने लगा। धर्मेंद्र ने बताया कि कलजीत से आश्रम आकर माफी मांग लोगे तो बच जाओगे।