मुजफ्फरनगर: रेप के बदले कराया गैंगरेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव में मंगलवार सुबह खेत में चारा लेने गई महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
शोर सुनकर साथ गई महिलाएं मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक ही परिवार की तीन महिलाएं खेतों में चारा लेने गई थीं।
वहां तीनों महिलाएं अलग-अलग चारा काट रही थीं। आरोप है कि गांव के ही चार लोग हथियारों के साथ खेतों में पहुंचे और एक महिला को खेत में खींचकर बंधक बना लिया।
इसके बाद दो लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया, जबकि दो वहां पहरा देते रहे।
2005 से थी दुश्मनी
इसी बीच शोर-शराबा सुनकर अन्य दोनों महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिलाएं बदहवास पीड़िता को घर ले गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। शाम के समय पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच वर्ष 2005 से रंजिश चली आ रही है। हत्या के प्रयास के एक मामले में पीड़िता के परिवार के चार लोगों को 16 अगस्त को ही सात-सात साल की सजा सुनाई गई है।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। मामला आरोप-प्रत्यारोप का हो सकता है। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।