फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women gangraped

Lucknow News: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, साउथ सिटी के शेल्टर होम से सोमवार देर शाम घूमने निकली थी पीड़िता, जान से मारने की भी की कोशिश, नाबालिग को पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Women gangraped
लखनऊ। पीजीआई इलाके के साउथ सिटी स्थित नव जागृति शेल्टर होम से सोमवार शाम घूमने निकली युवती को बंधक बनाकर नाबालिग समेत तीन ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे मारने की भी कोशिश की गई। करीब छह घंटे बाद पीड़िता किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत की। देर रात मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी नाबालिग को पकड़ने के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक सोमवार शाम करीब छह बजे वह शेल्टर होम से निकली थी। इस दौरान रास्ता भटककर वह गली से सड़क पर आ गई, जहां एक नाबालिग टेडी बीयर बेच रहा था। वह उन्हें देखने लगी कि तभी लड़के ने उसके हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद वह पास में फल का ठेला लगाए तेलीबाग के अनिरुद्ध चौधरी व अभिमन्यु के साथ उसे झाड़ियों में ले गया। यहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

तीनों ने गला दबाकर युवती को जान से मारने की भी कोशिश की। करीब छह घंटे बाद पीड़िता किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर सड़क तक आई। उसने राहगीरों से गुहार लगाई, पर किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपियों पर केस दर्ज करने के साथ पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई। तीनों की तलाश शुरू की गई तो नाबालिग को इलाके से ही पकड़ लिया गया। फिर उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक युवती शेल्टर होम से एक केक लेकर चुपचाप निकली थी। काफी देर तक वह नहीं दिखी तो पुलिस की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी युवती का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद देर रात साढे़ 12 बजे पुलिस से वारदात की जानकारी मिली। मामले को लेकर शेल्टर होम की तरफ से कोई बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवती शेल्टर होम से निकली कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed