फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women gang is doing theft in Lucknow.

VIDEO: जानलेवा हथियारों से लैस महिलाओं का गैंग कर रहा वारदात, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के घर की चोरी

Fri, 14 Jun 2024 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

लखनऊ में सक्रिय महिलाओं के एक गैंग ने आशियाना में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये गैंग जानलेवा हथियारों से लैस है।

विज्ञापन
Women gang is doing theft in Lucknow.
सीसीटीवी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में जानलेवा हथियारों से लैस महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है जो कि आधी रात घरों में वारदात को अंजाम दे रहा है। इसका खुलासा सीसीटीवी से हुआ है।

विज्ञापन


गैंग ने आशियाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ. संदीप गुलाटी के घर में 7 जून को वारदात को अंजाम देते हुए बहुमूल्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी तहरीर देते हुए डॉ. गुलाटी ने पांच महिलाओं का जिक्र किया है।
विज्ञापन


जारी हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस गैंग की महिलाएं घर में पड़ा सामान एक जगह एकत्र कर रही हैं और फिर वारदात के बाद निकल जाती हैं। सभी ने अपने चेहरे पर दुपट्टा लपेट रखा है जिससे कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये गैंग हथियार के तौर पर धारदार चाकू और रॉड का प्रयोग करता है। पुलिस ने 13 जून को मिली सीसीटीवी के आधार पर पांच अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed