Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women entrepreneurs crafting a story of self-reliance through their artisanal skills

Lucknow News: हाथों के हुनर से आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रहीं महिला उद्यमी

Mon, 16 Nov 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurs crafting a story of self-reliance through their artisanal skills
हल्द्वानी की दीपा लोसाली।
लखनऊ। आत्मनिर्भर बनने का सपना जब मेहनत और हुनर से जुड़ता है तो छोटे प्रयास भी बड़ी पहचान बन जाते हैं। उत्तराखंड महोत्सव में कई राज्यों से आकर स्टॉल लगाने वाली महिलाएं इसका उदाहरण हैं। इनके उत्पादों को लोगों की खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

दीपा के समूह से जुड़ी हैं आठ महिलाएं
हल्द्वानी की दीपा लोसाली ने मोटे अनाज, मसाले, दालें और विशेष सब्जियों का स्टॉल लगाया है। वह शुभ आजीविका स्वयं सहायता समूह का संचालन करती हैं, जिससे करीब आठ महिलाएं जुड़ी हैं। दीपा ने बताया कि समूह की महिलाएं मिलकर काम करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। बड़े ऑर्डर मिलने पर अन्य महिलाओं को भी काम से जोड़ती हैं। ऐसे महोत्सवों से उत्पादों को पहचान और बाजार मिलता है।
विज्ञापन

हाथ की कारीगरी से तैयार करती हैं बेडशीट
गुजरात से आईं रेखा और राधिका ने बेडशीट और ज्वैलरी का स्टॉल लगाया है। राधिका ने बताया कि वह गुजराती बेडशीट तैयार करती हैं। इनमें हाथ की कारीगरी और प्रिंट दोनों तरह के डिजाइन हैं। महिलाओं का पूरा समूह इन्हें तैयार करने में जुटा है। इससे कई महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 महिलाओं के समूह से तैयार हो रहे उत्पाद
पौड़ी गढ़वाल की यशवंती ने लोहे के बर्तन, देसी घी और पूजा सामग्री का स्टॉल लगाया है। वह सुरभि स्वयं सहायता समूह चलाती हैं, जिससे करीब 30 महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं मिलकर उत्पाद तैयार करती हैं और बाजार, प्रदर्शनियों व महोत्सवों के माध्यम से उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाती हैं। इससे आमदनी के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

हल्द्वानी की दीपा लोसाली।

हल्द्वानी की दीपा लोसाली।

हल्द्वानी की दीपा लोसाली।

हल्द्वानी की दीपा लोसाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed